पाकिस्तान ने ईरान के साथ गैस और बिजली की आपूर्ति का समझौता किया है। पाकिस्तान के केंद्रीय सूचना मंत्री क़मर ज़मान कायरा ने कहा है कि अंतर्राष्ट्रीय दबाव के बावजूद ईरान से अरबों डॉलर बजट का गैस और बिजली की आपूर्ति का अनुबंध किया गया है। उन्होंने मुज़फ़्फ़रगढ़ में पानी व बिजली मंत्री चौधरी अहमद मुख्तार के साथ मीडिया से बातचीत करते हुए यह बात कही। इस अवसर पर क़मर ज़मान कायरा ने कहा कि देश में लोडशेडिंग को समाप्त करने की तारीख़ नहीं दी जा सकती किंतु बड़ी परियोजनाएं एक साथ आरंभ होने से बिजली संकट पर नियंत्रण किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में सभी राज्यों और चुनावी क्षेत्रों में समान स्तर पर बिजली प्रदान की जा रही है। समाचार समाप्त......166
2 अगस्त 2012 - 19:30
समाचार कोड: 334161
पाकिस्तान के केंद्रीय सूचना मंत्री क़मर ज़मान कायरा ने कहा है कि अंतर्राष्ट्रीय दबाव के बावजूद ईरान से अरबों डॉलर बजट का गैस और बिजली की आपूर्ति का अनुबंध किया गया है...........